Skip to main content
← All Events
Dharmik Anushthan

Pitradosh Niwaran Mahayagya- 2026

📅 Sat, 10 Oct 2026 · 8:00 AM 📍 Paavan Chintan Dhara Ashram🗺 Map 🏛️ Siddh Dhyan Math
विशेष-
इस महायज्ञ में भाग लेने वाले सभी भक्तों को परमपूज्य डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ द्वारा अभिमंत्रित सुपारी प्रसाद स्वरूप प्राप्त होगी। 
 पितृदोष निवारण महायज्ञ 

 दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को पावन चिंतन धारा आश्रम द्वारा पितृदोष निवारण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 
 यह विशेष अनुष्ठान प्रत्येक वर्ष पितृ विसर्जनी अमावस्या के पावन अवसर पर परमपूज्य डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ के सान्निध्य में आयोजित किया जाता है। 
 महायज्ञ में सहभागी भक्तजन विधि-विधानपूर्वक अनुष्ठान करेंगे तथा परमपूज्य श्रीगुरुजी द्वारा अभिमंत्रित सुपारी प्रसाद स्वरूप प्राप्त करेंगे। 
महत्वपूर्ण: महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए सभी श्रद्धालुओं का पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। 

कार्यक्रम रूपरेखा-

  • पंजीकरण सत्यापन
  • सामग्री प्राप्ति एवं स्थान ग्रहण
  • प्रभु का आवाहन
  • गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय जप
  • पितृदोष निवारण महायज्ञ
  • क्षमा प्रार्थना
  • सूर्य व पितरों को जल तर्पण
  • भोजन प्रसाद
  • परमपूज्य श्रीगुरु जी द्वारा सत्संग

ध्यान रखने योग्य बातें-

  • पुरुषों के लिए: सभी पुरुष सफेद या पीला कुर्ता-पायजामा अथवा धोती धारण करें। 
  • महिलाओं के लिए: सभी महिलाएँ सफेद या पीला सलवार-सूट अथवा साड़ी धारण करें। 
  • बच्चों के लिए: 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों का अलग से कोई पंजीकरण नहीं होगा। वे माता-पिता के साथ ही अनुष्ठान करेंगे। 
  • यदि आप अनुष्ठान के दिनों में आश्रम में रुकना चाहते हैं, तो कृपया इस नंबर पर संपर्क करें: 9258235900

कार्यक्रम हेतु निर्देश-

  •  कृपया समय से पूर्व पहुँच कर अपना स्थान ग्रहण करें। 
  •  कार्यक्रम के समय जो निर्देश दिए जायेंगे, उन्हें ध्यानपूर्वक सुनें एवं उनका अनुपालन करें। 
  •  कार्यक्रम की व्यवस्था बनाये रखने में अपना सहयोग दें। 
  •  आप यज्ञ उपरांत जल अर्पण अवश्य करें। 
  •  किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आश्रम सेवादार से ही संपर्क करें। 
  •  महायज्ञ के सभी बैच पूर्ण होने के उपरांत, परमपूज्य गुरुदेव के सान्निध्य में सत्संग होगा। आप सभी उस सत्संग का लाभ अवश्य लें। 
  •  महायज्ञ उपरांत भोजन प्रसाद अवश्य ग्रहण करें। 

आवश्यक बातें-

  • यज्ञ के समय जो नारियल आपको मिलेगा, वह आप अपने साथ ले जाएँ और घर के पास किसी मंदिर में रख दें।
  • जो हल्दी की गाँठ आपको यज्ञ की सामग्री में प्राप्त होगी, वह आप अपने घर के मंदिर में रख सकते हैं।
₹1,500 / person
Sahyogi members ₹1,100 / person

Members of the ashram pay less for this event. Sign in if you are a Sahyogi, or become one.

Children under 10 Free

Worked out from each child's date of birth on the day of the event, and applied automatically as you name the people coming.

Register Now
Registration opened
Fri, 21 Aug 2026 · 12:00 AM
Registration closes
Mon, 05 Oct 2026 · 11:59 PM